Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के डैफोडिल किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

आज सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1, जेल रोड स्थित डैफोडिल किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनोज चौधरी और श्री आर० सेन० गुप्ता सर उपस्थित थे, साथ ही अनेक अभिभावक भी उपस्थित थे।प्रतियोगिता कक्षा चौथी और पांँचवीं के विद्यार्थियों के बीच आयोजित की गई।

परिणाम इस प्रकार रहे:-

कक्षा पांँच:प्रथम स्थान: विराज नंदा और वर्षा बराट

द्वितीय स्थान: अंशराज कवि और शिवम साव

तृतीय स्थान: प्रिया सतपथि और ओम पटनायक

कक्षा चार:-प्रथम स्थान: अंकित पटनायक, दिव्यांगजना मोहंती और पियूष नाग मोदक

द्वितीय स्थान: रितेश महतो, इशांत राउत और एकता महतो

तृतीय स्थान: निशा पडिहारी , रोहन रजक और रोहन सिंह मोदक

मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि क्विज़ बच्चों की बुद्धि बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है। क्विज़ कार्यक्रम को निष्पक्ष ढंग बेहतरीन तरीके से संचालित करने के लिए स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला त्रिपाठी जी सहित पूरी स्कूल टीम को उन्होंने धन्यवाद दिया। इस प्रकार बच्चों को मेधावी बनाने के लिए प्रश्नोत्तरी क्विज सभी विद्यालयों में अन्य आयोजनों की तरह प्राथमिकताओं में शामिल किया जाना चाहिए।विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथिगण, श्री मनोज कुमार चौधरी और श्री आर० सेन० गुप्ता सर का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य समय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *