ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मिला उत्कल सम्मेलनी का प्रतिनिधि मंडल
जमशेदपुर में ओडिशा के महामहिम राज्यपाल श्री रघुवर दास के साथ एग्रिको स्थित उनके आवास पर पूर्वी सिंहभूम जिला उत्कल सम्मेलनी के अध्यक्ष श्री रवीन्द्रनाथ सतपथी, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार दास, सचिव श्री प्रदीप कुमार दास, पर्यवेक्षक श्री जयराम दासपात्रा ने मुलाकात की।

साक्षात्कार में अध्यक्ष श्री सतपथी ने झारखंड में ओड़िया भाषा भाषियों के शिक्षा संबंधी हो रहे असुविधा पर चर्चा किया गया। इस संदर्भ में महामहिम राज्यपाल श्री रघुवर दास ने सम्मेलनी के सदस्यों को राजधानी भुवनेश्वर स्थित राजभवन में बैठक के लिए आमंत्रित किया। श्री सतपथी ने बताया कि जल्द ही ओडिशा के राजभवन जा कर केन्द्रीय कमेटी साथ महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर झारखंड में पढ़ने वाले ओड़िया बच्चों की हो रही असुविधा पर चर्चा कर उसे दुर किया जाएगा।

उत्कल सम्मेलनी के सदस्यों द्वारा पुर्वी जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी पुर्णिमा साहु की जीत पर महामहिम राज्यपाल श्री रघुवर दास को बधाई दी तथा साथ ही पुर्णिमा साहु को आशीर्वाद दिया।
