Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला उत्कल सम्मेलनी उड़िया शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

सरायकेला उत्कल सम्मेलनी उड़िया शिक्षक संघ की बैठक जिला पर्यवेक्षक सुशील षाड़ंगी की अध्यक्षता में देहुरीडीह गांव में हुई। बैठक में जिला पर्यवेक्षक सुशील सारंगी ने कहा कि उड़िया भाषा में छात्र-छात्राओं कि पठन-पाठन में कोताही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि नियमित रूप से समय पर स्कूल जाएं कहां की वह भाषा संस्कृत संरक्षण के दिशा में सजग रहते हुए छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दें ताकि उनकी शैक्षणिक एवं नैतिक विकास हो सके। सभी शिक्षक शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालय के पठन पाठन का रिपोर्ट पेश किया।

ओड़िआ छात्र छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक कर ओड़िया शिक्षक को बेहतर रूप से बच्चों तक पहुंचाने के संबंध में विचार विमर्श किया। ताकि गुणात्मक शिक्षा छात्रों तक पहुंचाया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से लक्ष्मी प्रिया कर, रीता राणी नंद, सुष्मिता आचार्य, मौसमी होता, शक्तिपति, तपती कर, रूपम राणा, जोशना महापात्रा, रीना मिश्रा, मिनती दास, अन्नपूर्णा रथ, पदमा पति, घासीराम महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *