राजनगर : माइक्रोफाइनेंस से लोन लेकर तीन बच्चों को छोड़कर महिला घर से भागी, किश्त चुकाने से परेशान युवक ने ब्लेड से गले की नस काटी, हालत गंभीर
राजनगर थाना क्षेत्र के बीजाडीह पंचायत अंतर्गत खैरबनी गांव में एक 32 वर्षीय युवक मंगल मेलगांडी ने मानसिक तनाव व आर्थिक तंगी से परेशान होकर ब्लेड से अपने गले की नस काट कर जान लेने की कोशिश की।

घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है परंतु घटना के 12 घंटे बाद युवक को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। युवक के शरीर से काफी ज्यादा रक्त बह गया , जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया।घटना के संबंध में बीजाडीह पंचायत के मुखिया मोटाय मेलगंडी ने बताया कि घटना मंगल मेलगंडी की पत्नी दो माह पहले तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ भाग गई है।

मंगल की पत्नी माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लोन ले रखी थी। जिसका साप्ताहिक इंस्टॉलमेंट का भुगतान मंगल मेलगंडी को करना पड़ता था। जिससे मंगल आर्थिक तांगे में जूझ रहा था और कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में था। मंगल मेलगंडी पिकअप वेन चलाता है। और उसी से अपने तीन बच्चों का पालन पोषण करते हैं। लेकिन कुछ दिनों से माइक्रो फाइनेंस वाले उन्हें लगातार साप्ताहिक किस्त जमा करने के लिए परेशान कर रहे थे।

माइक्रो फाइनेंस का किश्त देते देते मंगल ने अपनी मोटरसाइकिल और मोबाइल तक बेच डाली। जिससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और रविवार की सुबह लगभग 4:00 बजे मंगल मेलगंडी ने दाढ़ी बनाने वाले ब्लेड से अपना ही गला रेत कर आत्महत्या करने का प्रयास किया , जिससे घर में उनका काफी रक्त बह चुका था। घटना की सूचना मिलती ही मुखिया मोटाय मे मेलगंडी ने राजनगर पुलिस को घटना की सूचना दी , जिसके बाद राजनगर पुलिस ने पेट्रोलिंग गाड़ी से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
