खरसावां : सावन की पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

खरसावां : सावन की पहली सोमवारी में प्रखंड मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर रामगढ़ गांव में शिव मंदिर में स्थित बाबा रामेश्वर के यहां सुबह से श्रद्धालु पूजा अर्चना किया सावन में खरसावां, कुचाई व आसपास के क्षेत्र के शिव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी जलाभिषेक के लिए सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में जमावड़ा लगाया भक्तों में महिलाएं उपवास रखकर पूजा अर्चना किया।

सावन के महीने में विधि विधान से भगवान भोले शंकर की पूजा उत्तम फलदायी माना जाता है इसीलिए भगवान शंकर जगत की रक्षा और कल्याण करते हैं बताया जाता है कि रामगढ़ में प्रसिद्ध रामेश्वर बाबा के रजवाड़ी कि समय से मंदिर में पूजा हो रही है समय के साथ-साथ मंदिर भव्य बन गया बाबा रामेश्वर के यहां भक्तों का मानना है कि यहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है।

