Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर : सार्वजनिक सिद्धेश्वर बाबा बोल बम सेवा समिति डुमरडीहा की 25वीं वर्षगांठ पर श्रावणी मेला ,जलाभिषेक, भजन, संगीत एवं झांकी का धूमधाम से हुआ आयोजन

श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर सार्वजनिक सिद्धेश्वर बाबा बोल बम सेवा समिति डुमरडीहा की ओर से आयोजित श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक , भजन संगीत एवं झांकी का धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

इस मौके पर बाबा नगरी पैदल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। खरकाई नदी से सुबह 6:00 बजे स्नान कर कांवरियों का जस्ता गाजे बाजे के साथ पैदल यात्रा निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में कांवरियों ने बाणेश्वर बाबा बाना , बूढ़ा बाबा भीमखंदा एवं सिद्धेश्वर बाबा डुमरडीहा में जिलाभिषेक किया गया। सभी शिव भक्ति एवं कांवरियों के लिए , पुड़ी बुंदिया, खिचड़ी, नाश्ता ,चाय एवं प्रसाद का व्यवस्था समिति के द्वारा कि गई।

माधव चन्द्र साहू के टीम भजन संगीत एवं झांकी एक से एक गाना प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी शिव भक्त कांवरियों ने भजन संगीत एवं झांकी देखकर खुशी से झूमने लगे। राजनगर के स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम डाॅ०आकाश गोपे , सीएचओ अंतरजामी कमिला , एएनएम सीमा मार्डी तथा सीएचओ सुचिता किंतु सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मौजूद रहे थे।

इस अवसर पर बोल बम कांवरियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन को प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य परामर्श व जरूरी दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गई। टीम ने श्रवणी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की थकान, बुखार, ब्लड प्रेशर डिहाइड्रेट्न आदि की जांच कर त्वरित उपचार भी उपलब्ध कराया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य विभाग की इस सेवा भावना की सराहाना की।

श्रद्धा के संग सेवा का संगम – डुमरडीहा में दिखा स्वास्थ्य विभाग का समर्पण

राजनगर थाना प्रभारी भी दलबल के साथ मौजूद रहे । मेले में विशिष्ट अतिथि डुमरडीहा पंचायत मुखिया निमाई सोरेन उपस्थित रहे। निमाई सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर एवं फिता काटकर भजन संगीत एवं झांकी क्रार्यक्रम का उद्घाटन किये। मंदिर के पुजारी राजेश दुबे,रामप्रसाद महतो ग्राम प्रधान , महादेव महतो ग्राम प्रधान, छुटू राम महतो ग्राम प्रधान , पुर्ण चंद्र साहू समाजसेवी , सुबोध महतो समाजसेवी , गणेश प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे।श्रावणी मेला को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष – प्रशांत पति , उपाध्यक्ष- गणेश चंद्र महतो , सचिव – नुनु राम महतो , उपसचिव – रविंद्र महतो , कोषाध्यक्ष – सोमनाथ नन्द , उपकोषाध्यक्ष – कृष्ण चंद्र महतो , सदस्य – सुशांत पति ,सूर्यकांत कैबर्त, अनुपम पति , मुक्त साहू, अश्विनी साहू , नकुल दास , जंगल कैबर्त , दिनेश मंडल , राम चन्द्र महतो , कृष्णा तांती, दीपक मंडल , मुकेश कुमार महतो, ऋतिक कुमार महतो,जय कुमार महतो, सोमनाथ महतो ,सूरज कैर्वत , सोमनाथ पति , सुनील सिमली , सुकरा कैर्वत , तनु कैर्वत , रितेश महतो, राहुल महतो,रवि महतो, शंभू महतो, निखिल महतो, रहीम महतो,सुनीता महतो, कल्पना महतो, विमल महतो,राजन पति आदि का सहरनीय योगदान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *