अयोध्या के श्री राम मन्दिर व रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर महालिमोरूप में रामकथा व हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन
महालिमोरूप::अयोध्या के श्री राम मन्दिर व रामलला की भव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत महालिमोरूप के हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना कर सामूहिक रूप से दीया जलाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद राम कथा का आयोजन बड़ा एलसीडी के माध्यम से हुआ। राम कथा के अन्तर्गत अयोध्या के श्री राम मन्दिर व रामलला का प्राण प्रतिष्ठा ,

हम कथा सुनाते राम सकल गण धाम शब्दांजलि, शबरी के श्रीराम, सीता का श्यंवर, हनुमान जैसा कोई सेवक नहीं, हनुमान चालीसा आदि का क्लीप दिखाया गया। जिसे श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से सुनते व देखते देखा गया। मौके पर मुरुप पंचायत के पूर्व मुखिया धनुराम महाली,ग्राम प्रधान श्याम सिंह मुंडारी, एलआईसी एडवाईजर हेमसागर प्रधान, समाजसेवी कृष्णा चंद्र पति,चुनु प्रधान, धीरेन प्रधान, अनिरुद्ध प्रमाणिक, गुरा महाली समेत सैकडों रामभक्त उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत महतो (वीडियो ग्राफर ), कानहु सोय ( टेंट हाउस), समाजसेवी अनिरुद्ध प्रमाणिक, हेमसागर प्रधान,जीवन प्रमाणिक,हुंडरु महाली, शिव शंकर पति , किरण हो, आदि का सहयोग साराहनीय रहा।
