Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

धातकीडीह शिव मन्दिर के वार्षिक महोत्सव पर हुआ रुद्राभिषेक का आयोजन

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत धातकीडीह गाँव स्थित शिव मन्दिर में वार्षिक महोत्सव पर रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। यह आयोजन श्री श्री सार्वजनिक शिव मन्दिर समिति धातकीडीह के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चितरंजन शर्मा, तापस शर्मा ,गणेश शर्मा,अलेख सत्पति आदि पंडितों द्वारा सुबह पंचांग पूजन से की गई। इसके बाद शिव परिवार पूजन एवं रुद्राभिषेक हुआ। इस अवसर ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र महतो, समाजसेवी नागेश्वर प्रधान हेम सागर प्रधान समेत धातकीडीह व आस पास गाँव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक अनुष्ठान में शामिल होकर अपने व परिवार की सुख शांति व वैभव के लिए पूजा अर्चना की।

पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट खीर खिचड़ी खिलाया गया। शाम को शृंगार पूजन एवं महाआरती के साथ अनुष्ठान का समापन हो गया। उक्त अनुष्ठान के सफल आयोजन में समिति के सचिव मधुसुदन मंडल,सुनील मंडल, तपन मंडल, सत्य मंडल,शिशिर मंडल, सूरज मंडल, दिलीप मंडल आदि का सहयोग सारानीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *