बंगाली सेवा समिति रविंद्र भवन ने मनाया सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती :-

चाईबासा :- आज बंगाली सेवा समिति रवींद्र भवन चाईबासा के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई ,इस अवसर पर नेताजी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया एवं लोगों के बीच मिठाई बाटी गई।

इसके उपरांत सदर अस्पताल में ब्लड डोनेट का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें बीस यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

इस अवसर पर देवी शंकर दत्ता ने नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डाला ,बंगाली सेवा समिति रवींद्र भवन के आशीष कुमार सिन्हा, विमान पाल, राजकुमार सिंह, त्रिसानु रॉय ,शुभेन्दु सेनगुप्ता, सुशांत राय , देवाशीष दत्ता, देवदास राय, रतन दे,देव कुमार बनर्जी, डॉ अंगशुमान सिन्हा, डॉ शुभंकर घोष, गोपाल चटर्जी, पार्थो चटर्जी, संजय रक्षित ,सूर्यकांत बोस,अमूल्य चटर्जी, सोमेन नन्दी,अतनु बोस के अलावा चाईबासा के वरिष्ठ एवं गणमान्य एवं बंगाली समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Bengali Seva Samiti Ravindra Bhawan celebrated the birth anniversary of Subhash Chandra Bose ji :-
