राँची। इटकी थाना क्षेत्र के बिंधानी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत शनिवार हो गयी। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
मृतकों में बिंधानी के ही अनूप कुजूर व सुशील मुंडा के नाम शामिल है वहीं घायलों में दुर्गा उरांव और दिवा उरांव दोनों बिंधानी गांव के हैं। इसके अलावा सोनाहातू में एक शख्स की मौत हुई है। दोनों घायलों का इलाज नगड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रही है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये पुलिस द्वारा रिम्स राँची भेज दी है। युवक गांव के मैदान में वॉलीबॉल खेल रहे थे। अचानक गर्जन के साथ बूंदाबांदी बारिश शुरू होने पर कई युवक मैदान के बगल के स्कूल में चले गये। चार युवक मैदान किनारे में खड़े मोटरसाइकिल के समीप रुक गये। इस दौरान हुई वज्रपात के चपेट में चारो युवक आ गये। जिसमें दो की मौत हो गई।

The names of Anoop Kujur and Sushil Munda of Bindhani are included in the dead, while Durga Oraon and Diva Oraon, both of the injured, are from Bindhani village. Apart from this, one person has died in Sonahatu. Both the injured are being treated at a private hospital in Nagdi. The dead bodies have been sent by the police to RIMS Ranchi for postmortem. The youths were playing volleyball in the village ground. When it started raining suddenly with thunder, many youths went to the school next to the ground. Four youths stopped near the motorcycle standing on the edge of the ground. During this time all the four youths came under the grip of thunderbolt. In which two died.
