RCB vs GT: विराट के शतक पर भारी बड़ा शुभमन का बल्ला, आरसीबी का सपना तोड़ गुजरात ने मुंबई की करा दी मौज
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सपना फिर टूट गया और ये टीम गुजरात टाइटंस से हारकर लीग से बाहर हो गई. आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाए. इसके बाद गुजरात टाइटंस टीम ने शुभमन गिल (नाबाद 104 रन) के शतक की बदौलत 5 गेंद बाकी रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश फिर पूरी नहीं हो पाई. उसका सपना रविवार को टूट गया, जब गुजरात टाइटंस ने उसे 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी टीम आईपीएल-2023 से बाहर हो गई. इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया. अब गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें बन गई हैं.

The dream of Royal Challengers Bangalore was shattered again and this team got out of the league after losing to Gujarat Titans. RCB scored 197 runs for 5 wickets in the stipulated 20 overs. After this, the Gujarat Titans team achieved the target by losing 4 wickets with 5 balls remaining thanks to the century of Shubman Gill (104 not out).
Royal Challengers Bangalore’s quest for their first IPL title could not be completed again. His dream was shattered on Sunday, when Gujarat Titans defeated him by 6 wickets. With this, the RCB team captained by Faf Duplesey was out of IPL-2023. With this, Mumbai Indians, captained by Rohit Sharma, got the playoff ticket. Now Gujarat Titans, Chennai Super Kings, Lucknow Super Giants and Mumbai have become 4 teams to reach the playoffs.
