*झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजनीतिक बेरोजगार बनाने को तैयारहेमंत सरकार युवाओं को ठगने का रिकॉर्ड बना रही…बाबूलाल मरांडी..*
रांची—- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर कटघरे में खड़ा किया।
श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड कर्मचारी आयोग द्वारा आगामी 16एवम17दिसंबर को आयोजित होने वाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा 2023को स्थगित किए जाने को हेमंत सरकार की असमर्थता बताया।

उन्होंने कहा कि यह परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी की असमर्थता नही है।
कहा कि झारखंड में सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को हेमंत सरकार ने फिर एकबार धोखा दिया है। दरअसल यह सरकार युवाओं को नौकरी नही देना चाहती। हेमंत सरकार की न नीति साफ है न नीयत।
उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी राज्य सरकार ने रघुवर सरकार द्वारा निकाली गई वेकेंसी को पूरी तरह रद्द कर दिया था।

कहा कि मुख्यमंत्री जो कुछ नौकरी दे रहे वो रघुवर दास सरकार द्वारा ली गई परीक्षाओं की है जिसे उनकी सरकार ने न्यायालयों में उलझा दिया ।आज जो नियुक्तियां हो रही वह सब न्यायालय के आदेश के आलोक में हो रही।

श्री मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव में युवाओं से प्रतिवर्ष 5लाख नौकरी देने ,बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया,वोट लिया और फिर बेरोजगार बनाकर छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि अब झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजनीतिक बेरोजगार बनाने को तैयार हैं

Ranchi—- BJP State President and former Chief Minister Babulal Marandi today again put Chief Minister Hemant Soren in the dock.
Shri Marandi said that the postponement of the Jharkhand General Graduate Qualified Limited Competitive Examination 2023, to be held by the Jharkhand Staff Commission on 16th and 17th December, was attributed to the inability of the Hemant government.
He said that this is not the incompetence of the agency conducting the examination.
Said that Hemant government has once again cheated lakhs of candidates waiting for government jobs in Jharkhand. Actually this government does not want to provide jobs to the youth. Neither the policy nor intentions of Hemant government are clear.
He said that even before this the state government had completely canceled the vacancy issued by the Raghuvar government.
Said that whatever jobs the Chief Minister is giving are from the examinations conducted by the Raghuvar Das government, which his government got entangled in the courts. All the appointments that are being made today are being made in the light of the court’s order.
Mr. Marandi said that Chief Minister Hemant Soren promised the youth in the elections to provide 5 lakh jobs every year and unemployment allowance, took votes and then left them unemployed.
He said that now the youth of Jharkhand are ready to make Chief Minister Hemant Soren politically unemployed.
