Categories

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में पिछले आठ दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

पिछले आठ दिनों में राज्य में 440.4 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 175.4 मिलीमीटर अधिक है। राॅंची में 675.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि रांची में इस समय तक सामान्य बारिश 273.2 मिलीमीटर तक रहती है।

झारखंड के चार जिलों खूॅंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, झारखंड के अन्य 20 जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 10 और 11 जुलाई को झारखंड में बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके बाद 12 जुलाई से एक बार फिर राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होगा, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *