गायक अजीत अमन के गाये ‘तु ही हमार दिलवा के जान ‘ की रिकॉर्डिंग हुई पूरी, जल्द होगा वीडियो रिलीज

जमशेदपुर : बहुत जल्द ही गायक अजीत अमन के गाये वीडियो सौंग ‘ तु ही हमार दिलवा जान ‘ धूम मचाने के लिए तैयार है l बुधवार की इस वीडियो सौंग की रिकॉर्डिंग शहर के अरिहंत स्टुडियो में रिकॉर्डिंग पूरी हुई l रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद गायक अजीत अमन ने बताया कि उनके गाये गीत इस बार रोमांटिक मेलोडी से भरा हुआ हैl उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि उनके गाये गीत लोगों को जरूर पसंद आयेगी l

गायक अजीत अमन ने बताया कि भोजपुरी म्युज़िक इंडस्ट्रीज में अब बहुत तेजी से बदल रहा है l युवा कलाकार भी अब साफ सुथरी और बॉलीवुड स्तर के गीत के निर्माण कर रहे है , लोग पसंद भी कर रहे है, विशेष रूप से युवा वर्ग के लोग खूब पसंद का रहे हैl गाने का संगीत शहर के चर्चित संगीतकार युवराज अनुभव ने दिया हैl वहीं इसके निर्माता उदय मूवीज के चेयर मैन उदय साहू है l उदय साहू ने बताया कि वे शहर के प्रतिभावान कलाकार को लगातार मौका दे रहे है l उन्होंने बताया कि लगभग 1 दर्जन से ज्यादा वीडियो सौंग का निर्माण पूरा कर चुके है , बहुत जल्द ही सभी वीडियो को रिलीज करना है l वीडियो निर्माण में मनोज पांडे, हरिदर्शन सिंह, आलोक राज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l
