Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत जन समस्याओं को लेकर सभी क्षेत्र के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ा गुंटिया पंचायत के ग्राम छोटा पासुहातु में जन समस्याओं को लेकर सभी क्षेत्र के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया मौके पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री दशरथ गागराई, प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, पंचायत के मुखिया हरिचरण हेमब्रम, पंचायत समिति सदस्य विरेंद्र हेंब्रम, ने सभा को संबोधित किया, ग्रामीण जनताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर पर चर्चा की गई, ग्रामीण जनताओं के मुख्य समस्या स्कूल से संबंधित और बिजली से संबंधित थी। माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा स्कूल से संबंधित समस्या को जल्द ही जिला के उपायुक्त महोदय से बात करके निष्कर्ष निकाला जाएगा। प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने बिजली से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों से कहा जल्द ही बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर बिजली से समस्याओं का समाधान किया जाएगा जैसे बिना मीटर का भी 20 से 30000 आना बहुत से ग्रामीण जनताओं के कंजूमर ना बनना जो बिजली जला भी नहीं रहे हैं ,उसका भी 20 से 30000 बिल आ जाना यह गंभीर समस्या है। स्कूल के समस्याओं से भी बच्चे जूझ रहे हैं गांव में स्कूल नहीं रहने के कारण बच्चे ड्रॉपआउट हो रहे हैं। गांव में स्कूल नहीं रहने से बच्चे का भविष्य पर अधिकार होने की संभावना जता रही है। मौके पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा कृषि विभाग से मडुआ का बीच का वितरण ग्रामीणों को किया गया। जिला प्रबंधन द्वारा स्कूल के टूटे हुए स्थल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों के द्वारा पंचायत के विभिन्न समस्याओं को लेकर माननीय विधायक को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें पंचायत के विभिन्न समस्याओं को अवलोकन किया गया है। मौके पर ग्राम के सभी ग्रामीण जनता उपस्थित थे

Representatives from all walks of life were invited to Chhota Pasuhatu village of Bada Guntia Panchayat under Khuntpani block, on the occasion, the popular MLA of Kharsawan Assembly Constituency Honorable Shri Dashrath Gagrai, Block Chief Siddharth Honhaga, Zilla Parishad member Yamuna Tiu, head of Panchayat Haricharan Hembram, Panchayat Samiti Member Virendra Hembram, addressed the gathering, various problems of the rural masses were discussed, the main problems of the rural masses were school related and electricity related. Honorable MLA Mr. Dashrath Gagarai while addressing the meeting said that the problem related to the school will be concluded soon after talking to the Deputy Commissioner of the district. Block chief Mr. Siddharth Honhaga said to the villagers who are facing problems related to electricity, soon the electricity department employees will be called and electricity problems will be solved, like 20 to 30000 without meter, many rural people should not become consumers who do not get electricity. It is a serious problem to get 20 to 30000 bills even for those who are not burning. Children are also struggling with the problems of school, children are getting dropout due to lack of school in the village. The absence of a school in the village shows the possibility of the child having rights over the future. On the occasion, Madua’s beach was distributed to the villagers by the public representatives from the Agriculture Department. The broken site of the school was also inspected by the district management. A memorandum was also submitted by the villagers to the Honorable MLA regarding various problems of the Panchayat, in which various problems of the Panchayat have been observed. All the villagers of the village were present on the occasion.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *