Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड विधानसभा की आवासीय समिति का सरायकेला दौरा

सरायकेला-खरसावां : झारखंड विधानसभा की आवासीय समिति दौरे के क्रम में सरायकेला जिला पहुंची ।समिति में सभापति खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं सदस्य के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित रहे ।

उन्होंने बैठक में सभी विभागों द्वारा तैयार प्रतिवेदन की जानकारी ली ,पूर्व में समिति द्वारा किए गए कार्यों और समिति द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन के संबंध में भी संबंधित विभाग से जानकारी लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए विशेष जोर दिया गया।

इस बैठक में डीडीसी आशीष अग्रवाल, आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त रवि प्रकाश ,सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ,नगर पंचायत सरायकेला के प्रशासक, कृषि ,मत्स्य ,सहकारिता, भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग के अलावे सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *