Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बैंक कलेक्शन एजेंट से दो अपराध कर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर लूटने वाले को किया गिरफ्तार

सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि विगत विगत 26 अप्रैल को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर कैनाल के पास इंडसइंड बैंक कलेक्शन एजेंट से दो अपराध कर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर 1लाख 57 हज़ार लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था.जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दिया था लूट घटना को अंजाम

सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के सरगना मोहम्मद हुसैन और शामिल अपराधियों द्वारा सरायकेला जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पांच लूट कांड की घटना को अंजाम दिया गया है. इसके बाद सरायकेला एसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित की गई छापामारी दल ने तकनीकी रूप से अनुसंधान प्रारंभ करते हुए लुट कांड घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर अपराधी और लूटपाट गैंग के सरगना मोहम्मद हुसैन को धर दबोचा.छापामारी अभियान के दौरान एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा, पुलिस ने गिरोह में शामिल एक अन्य अपराधी लखन महतो को भी गिरफ्तार किया है.जिसका अपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस द्वारा बताया गया कि इस गिरोह में द्वारा पहले बैंक कलेक्शन एजेंट की रेकी की जाती थी बाद में अन्य सदस्यों द्वारा जबरन हथियार के बल पर लूटपाट घटना को अंजाम दिया जाता था.जिसमें गम्हरिया थाना क्षेत्र से 70,000 रुपये, सीनी ओपी क्षेत्र से 68000 रुपये, राजनगर पहाड़पुर मोड़ से 68325 रुपये, राजनगर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर से 1.57 लाख, सरायकेला के हल्द्वानी से 70 हज़ार रुपए लूट की घटना की गई थी. पुलिस अनुसंधान में पता चला है कि शातिर कुख्यात अपराधी मोहम्मद हुसैन झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बंगाल में भी लूट डकैती की घटना में शामिल रहा है और कई गिरोह इसके संपर्क में हैं.लूटे गए

 

इलेक्ट्रॉनिक सामानों को जलाकर पैसे थे बांटते
इस गिरोह द्वारा बैंक कलेक्शन एजेंटों से लूटपाट के बाद इलेक्ट्रॉनिक सामान टैब, सिम, मोबाइल फोन आदि को जला दिया जाता था और नगद रुपए आपस में बांट दिए जाते थे. पुलिस द्वारा गठित किए गए इस छापामारी दल में प्रमुख रूप से सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह के साथ गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, सिनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के अलावा सशस्त्र बल शामिल थे। गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा दो जिंदा गोली, 5 पासबुक ,तीन वोटर आईडी कार्ड, 10 आधार कार्ड समेत बैंक के दस्तावेज बरामद किए गए हैं. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

Seraikela SDPO Harvinder Singh said that on April 26, 1 lakh 57 thousand loot was carried out by two crime personnel from IndusInd Bank collection agent near Gopinathpur canal under Rajnagar police station area by showing fear of weapons.Different areas of the district The robbery incident was executed in the police station area

Disclosing the matter, Seraikela SDPO Harvinder Singh said that gang leader Mohammad Hussain and the involved criminals have carried out five loot incidents in different police station areas of Seraikela district. After this, the raiding team constituted under the leadership of Seraikela SP and SDPO, while starting the technical research, caught the history-sheeter criminal involved in the robbery incident and the leader of the looting gang, Mohammad Hussain. During the raid, another criminal managed to escape. Well, the police have also arrested Lakhan Mahato, another criminal involved in the gang, who has a criminal history. It was told by the police that the bank collection agent was first reikied by the gang, later the looting incident was carried out forcibly by other members on the force of arms. In which Rs 70,000 from Gamharia police station area, Rs 68000 from Sini OP area 68325 rupees were looted from Rajnagar Paharpur Mod, 1.57 lakh from Gopinathpur of Rajnagar police station area, 70 thousand rupees from Haldwani of Seraikela. Police investigation has revealed that Mohammed Hussain, a vicious notorious criminal, has been involved in loot and dacoity incidents in Jharkhand as well as neighboring Bengal and many gangs are in contact with it. Looted electronic goods were burnt and distributed.
After looting the bank collection agents by this gang, electronic goods like tabs, sims, mobile phones etc. were burnt and the cash was distributed among themselves. The raid team constituted by the police mainly included Seraikela SDPO Harvinder Singh along with Gamharia police station in-charge Sushma Kumari, Rajnagar police station in-charge Chandan Kumar, Sini OP in-charge Alok Ranjan Chowdhary besides armed forces. From both the arrested criminals, the police recovered one desi katta, two live bullets, 5 passbooks, three voter ID cards, 10 Bank documents including Aadhaar card have been recovered. The police have also recovered a motorcycle from these criminals.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *