Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रोटरी कल्ब चाईबासा के लगातार 147वें मासिक रक्तदान सह जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

चाईबासा : रोटेरियन निलेश दोदराजका के रक्तदान से आज रोटरी कल्ब चाईबासा के लगातार 147 वें मासिक रक्तदान सह जागरुकता शिविर का शुभारंभ हुआ। विदित है कि एक जुलाई 2012 से प्रत्येक महीने की एक तारीख को रोटरी कल्ब चाईबासा द्वारा स्व• हरभजन सिंह खोखर का स्मृति में यह शिविर आयोजित किया जाता है।

आज इह शिविर में कुल बाईस लोगों नें रक्तदान किया। रोटरी अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा ने बताया कि रोटरी कल्ब चाईबासा का यह मासिक रक्तदान सह जागरुकता शिविर शुरुआत से ही खोखर परिवार द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

रविवार को सरकारी छुट्टी का दिन होने के बावजुद भी बल्ड बैंक के मनोज कुमार एवं इन्द्रनील ने रक्तदान कराने में अहम भूमिका निभाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। रोटेरियन गुरमुख सिंह खोखर, सचिव सुशील चोमाल, महेश खत्री, सौरभ प्रसाद, मदन लाल गुप्ता एवं रमेश दत्तानी का सराहनीय सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *