Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो पहुंचे खरसावां, समर्थकों का उमड़ा सैलाब

खरसावां झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चे के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो पहुंचे खरसावां समर्थकों का उमड़ा सैलाब, कहा पार्टी अपने बुते लड़ेगी विधानसभा चुनाव, नहीं करेंगे किसी दल के साथ गठबंधन खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर जनसंपर्क किया। साथ ही क ई जगहों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

इस दौरान जेएलकेएम केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को खरसावां विधानसभा क्षेत्र के खुटपानी प्रखंड के पाड़ाशाली चौक में केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ हीनहागा ने केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को स्वागत किया।भीया, पुरुनिया, पीटीबेडा बड़ावामबी , रीडिंग, खरसावां शहीद स्थल के बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।कुचाई,साडेवुरु, पीड़ा कांटा, जगन्नाथपुर, उकरी, आदि गांव का दौरा कर जनसंपर्क किया।

मौके पर जयराम महतो ने कहा की झारखंड विधानसभा चुनाव में उनका मोर्चा किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी अपने बुते पर राज्य के करीब 60 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केंद्र अध्यक्ष जयराम महतो में दावा किया कि कोल्हान प्रमंडल में भी निश्चित रूप से जेएलकेएम का खाता खुलेगा। और पार्टी यहां अच्छा प्रदर्शन करेगी उन्होंने कहा कि राजनीति में पहला कदम रख रहे हैं सम्मानजनक सीट जीत कर झारखंड की राजनीति को नयी दिशा देने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि खरसावां दौरा में लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। जय राम महतो ने कहा कि हमारे जल, जंगल व जमीन पर लगातार डाका डाला जा रहा है। बगैर किसी वैधानिक नीति के हमारे जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ हीनहागा, केंद्र महासचिव सिरजीन हाईबुरु, महेश महतो, लक्ष्मी सरदार, तरुण महतो, सुमित महतो, ललित महतो, नीरज महतो, सुकराम सीय, लक्ष्मण हेंब्रम, रमा महतो. दौरा के दौरान युवाओं की संख्या सबसे अधिक देखी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *