Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गया में संजय दत्त ने किया पिंडदान, सुनील दत्त और नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए किया तर्पण

बिहार गया :* बॉलीवुड फिल्म स्टार संजय दत्त विशेष चार्टर्ड विमान से आज गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर संजय दत्त का भव्य स्वागत किया गया। फिल्म अभिनेता संजय दत्त के प्रशंसकों ने इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए।बता दें कि संजय दत्त अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति की कामना लेकर बिहार की धार्मिक राजधानी गया जी आए हैं। सनातन धर्मावलंबियों के आस्था का केंद्र मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र पावन विष्णुपद मंदिर प्रांगण में पूर्वजों की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त के लिए पिंडदान और तर्पण किया। संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया। एन एफ। बता दें कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का निधन 25 मई 2005 और मां नरगिस दत्त का निधन 3 मई 1981 में हुआ था। माता-पिता की आत्मा की शांति के लिए आज उन्होंने गया आकर पिंडदान और तर्पण किया। संजय दत्त के गया आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। इस दौरान संजय दत्त सफेद कुर्ता और पायजामा में नजर आए उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन दिखे। संजय दत्त के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गयी।

Bihar Gaya:* Bollywood film star Sanjay Dutt reached Gaya today by a special chartered flight. Sanjay Dutt was given a grand welcome at Gaya Airport. Fans of film actor Sanjay Dutt raised slogans of Jai Shri Ram during this time. Let us tell you that Sanjay Dutt has come to Gaya, the religious capital of Bihar, with the wish of peace and salvation of the souls of his ancestors. Pinda Daan and Tarpan was performed in the sacred Vishnupad temple premises of Moksh Bhoomi Gaya Ji, the center of faith of followers of Sanatan Dharma, to pave the way for the salvation of the ancestors. Sanjay Dutt performed Pind Daan and Tarpan for the peace of the souls of his father Sunil Dutt and mother Nargis Dutt. N.F. Let us tell you that Sanjay Dutt’s father Sunil Dutt died on 25 May 2005 and mother Nargis Dutt died on 3 May 1981. Today he came to Gaya and offered Pind Daan and Tarpan for the peace of the souls of his parents. Extensive security arrangements were made for Sanjay Dutt’s arrival in Gaya. During this time, people were restless to get a glimpse of Sanjay Dutt, who was seen in white kurta and pajama. There was a race to take a selfie with Sanjay Dutt.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *