शास्त्रीजी की पुण्यतिथि पर विशेषअनुत्तरित सवाल : भारत का वो प्रधानमंत्री, जिसकी मृत्यु आज भी रहस्य के घेरे में, किसने दिया सोते समय दूध
नयी दिल्ली : भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की ताशकंद में अचानक हुई मृत्यु की वजह हार्टअटैक बताई गई लेकिन ये आज भी रहस्यों के घेरे में है. बहुत से लोग मानते हैं कि इसके पीछे साजिश हुई थी, ये नेचुरल मृत्यु नहीं थी.
लाल बहादुर शास्त्री की 11 जनवरी 1966 की रात ताशकंद में अचानक मृत्यु आज भी रहस्य के घेरे में है. उसे लेकर तमाम सवाल आज भी पूछे जाते हैं. आज भी ज्यादातर लोग ये मानने को तैयार नहीं हैं कि उनकी वो मृत्यु स्वाभाविक तौर पर दिल के दौरे से हुई थी. आखिर क्या हुआ था उस रात उनके साथ आखिरी 03-04 घंटों में. उनके साथ के लोग उस दौरान घटी घटनाओं के बारे में क्या बताते हैं.
दरअसल तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ताशकंद समझौते के लिए सोवियत संघ के शहर ताशकंद गए हुए थे. वहां उन्होंने 10 जनवरी 1966 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते को लेकर उन पर काफी दबाव भी थ।
समझौते के बाद रात में 1.32 बजे दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. देश के बहुत से अखबार इस घटना को नहीं छाप पाए लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया ने रात के सिटी संस्करण में इस खबर को प्रमुखता से लिया।
खबर को आठ कॉलम में इस हेडिंग के साथ बैनर बनाया गया, “शास्त्री डाइज आफ्टर ए हर्ट अटैक”.
हालांकि ये खबर ऐतिहासिक समझौते की बड़ी खबरों के बीच लंबी सिंगल कॉलम में आई. टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस पर जो रिपोर्ट छापी, वो ज्यों की त्यों हिंदू अनुवाद के साथ पेश है। 11 जनवरी. ताशकंद में आज रात 1.32 बजे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का हृदय गति रुकने से निधन हो गया.888
पीटीआई की इस खबर में कहा गया, उनका पार्थिव शरीर आज सुबह वहां से विमान के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है.
श्री शास्त्री ने रात 1.25 बजे सीने में दर्द की शिकायत की. इसके बाद वो अचेत हो गए. सात मिनट के अंदर ही उनकी मृत्यु हो गई.
ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर के बाद रात में सोवियत संघ के प्रमुख अलेक्सी कोशिगिन ने भोज दिया था, जिसमें शास्त्री स्वस्थ और बेहतर लग रहे थे.
उनके साथ दौरे पर गए मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह ने बताया, जब शास्त्री ने हर्ट अटैक की शिकायत की तो कुछ ही मिनट में भारतीय डॉक्टर वहां पहुंच गया था.
इसके बाद एक रूसी डॉक्टर भी वहां आ गया. उसके बाद दोनों ने मिलकर काफी समय तक उन्हें ठीक करने की कोशिश की लेकिन हृदय ने जवाब देना बंद कर दिया था.
इस समय सोवियत संघ के प्रमुख कोशिगिन उसी जगह हैं, जहां शास्त्री का देहांत हुआ, उनकी आंखों में आंसू हैं.
तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निधन की खबर जो 11 जनवरी 1966 के अंक में प्रकाशित हुई. अखबार ने मशीन रोककर अपने सिटी एडीशन में इस खबर को प्रकाशित किया था.
इस खबर में नीचे एएफपी के हवाले से कहा गया, निधन की आधिकारिक पुष्टि यहां के स्थानीय समय के अनुसार रात 03.00 बजे की गई जबकि आईएसटी के अनुसार रात 02.00 बजे.
शास्त्री का पार्थिव शरीर विमान से सुबह 09.00 बजे दिल्ली पहुंचेगा. रात्रि भोज के बाद उन्होंने आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर इस समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था. पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान के साथ उनका ये एक अच्छा समझौता हो गया.
पाकिस्तान राष्ट्रपति अय़ूब ने इसके जवाब में कहा, अल्लाह सबकुछ सही कर देगा.
इसी खबर में नई दिल्ली से पीटीआई के हवाले से एक खबर जोड़ी गई, राष्ट्रपति ने केंद्रीय गृह मंत्री गुलजारी लाल नंदा को कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद की शपथ दिला दी है.
ताशकंद में शास्त्री के निधन के बाद उनकी एक प्रतिमा स्थापित की गई
उस रात के बारे में साथ गए कुलदीप नैयर ने जो लिखा
उस यात्रा में जाने-माने पत्रकार कुलदीप नैयर भी शा्स्त्री के साथ गए थे. उन्होंने अपनी आत्मकथा “बियांड द लाइंस – एन आटोबॉयोग्राफी” में लिखा, उस रात न जाने क्यों मुझे शास्त्री की मौत का पूर्वाभास हो गया था. किसी ने मेरे दरवाजे पर दस्तक दी तो मैं शास्त्री की मौत का ही सपना देख रहा था. मैं हड़बड़ाकर उठा और दरवाजे की ओर भागा. बाहर कॉरिडोर में खड़ी एक महिला ने मुझे बताया, आपके प्रधानमंत्री मर रहे हैं. मैने झट कपड़े पहने और भारतीय अधिकारी के साथ कार में शास्त्री जहां ठहरे थे, उस पर चल पड़ा, जो कुछ ही दूर पर था.
शास्त्री विशाल पलंग में निर्जीव पड़े थे
किताब में आगे लिखा, “मुझे बरामदे में कोशिगिन खड़े दिखाई दिए. उन्होंने अपने हाथ खड़े करके शास्त्री के नहीं रहने का संकेत दिया. शास्त्री विशाल पलंग पर निर्जीव थे. पास ही कालीन पर बड़ी तरतीब से उनके स्लीपर पड़े हुए थे. कमरे के एक कोने में पड़ी ड्रेसिंग टेबल पर एक थर्मस लुढ़का पड़ा था. ऐसा लगता था कि शास्त्री ने इसे खोलने की कोशिश की थी. कमरे में कोई घंटी नहीं थी. इस चुक को लेकर जब संसद में सरकार पर हमला किया गया था तो सरकार साफ झूठ बोल गई थी.”
वर्ष 1966 में ताशकंद समझौते के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान, सोवियत संघ के प्रमुख अलेक्सी कोशिगिन के साथ भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री,
उनके घर से रात में क्या फोन आया था
“रात में दिल्ली से उनके एक अन्य् निजी सचिव वेंकटरमन का फोन आया. जिसमें उ्न्हें बताया गया कि शास्त्री के घर के लोग खुश नहीं थे. उन्होंने ये भी बताया कि प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के सुरेंद्र नाथ द्विवेदी और जनसंघ के अटल बिहारी वाजपेयी ने हाजी पीर और टिथवाल से भारतीय सेनाओं को पीछे हटाने की आलोचना की थी. जब शास्त्री को ये बात रात में भोज से वापस लौटने के बाद बताई गई तो उन्होंने कहा कि विपक्ष तो समझौते की आलोचना करेगा ही. फिर भी शास्त्री सचमुच इन प्रतिक्रियाओं को लेकर काफी चिंतित थे.”
बेटी ने फोन पर क्या बातचीत की थी
नैयर की किताब के अनुसार, ” रात करीब 11 बजे उनके सचिव जगन्नाथ सहाय ने शास्त्री से पूछा कि क्या वो अपने घर पर बात करना चाहेंगे, क्योंकि पिछले दो दिनों से उनकी अपने परिवार से बात नहीं हो पाई थी. शास्त्री ने पहले तो ना कहा, फिर इरादा बदलकर नंबर मिलाने के लिए कहा. ये भी हाटलाइन थी, इसलिए नंबर तुरंत मिल गया. “
“सबसे पहले शास्त्री की दामाद वीएन सिंह से बात हुई. उन्होने कुछ खास नहीं कहा. इसके बाद शास्त्री की सबसे बड़ी और चहेती बेटी कुसुम फोन पर आई. शास्त्री ने उनसे पूछा, तुमको कैसा लगा. कुसुम ने जवाब दिया, बाबू जी हमें अच्छा नहीं लगा. शास्त्री ने अम्मा के बारे में पूछा. यानि शास्त्री जी की पत्नी ललिता जी के बारे में. तब कुसुम ने कहा, उन्हें भी अच्छा नहीं लगा. इस पर शास्त्री जी ने उदास होकर अपने सहयोगियों से कहा, अगर घरवालों को अच्छा नहीं लगा तो बाहर वाले क्या कहेंगे.”
रात 0120 बजे शास्त्री ने अपने सहायकों से कहा, डॉक्टर को बुलाओ. आनन-फानन में जब तक भारतीय डॉक्टर चुग वहां पहुंचे, तब तक शास्त्री जी का निधन हो चुका था. उसके बाद रूसी डॉक्टर भी वहां आए. डॉक्टरों के अनुसार उन्हें हर्ट अटैक हुआ था.
क्यों विचलित हो गए थे शास्त्री जी
शास्त्री ने जब कुसुम से अम्मा को फोन देने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा कि अम्मा बात नहीं करना चाहतीं. शास्त्री जी के बार बार कहने के बाद भी ललिता जी फोन पर नहीं आईं. इसके बाद शास्त्री जी बहुत ज्यादा विचलित हो गए थे. एनएफ।
सोने से पहले किसने दिया था दूध
इसके बाद रात में सोने के पहले उनके सहायक रामनाथ ने उन्हें दूध दिया, जो हमेशा सोने से पहले लेते थे. इसके बाद शास्त्री जी चहलकदमी करने लगे. इसके बाद उन्होने पानी मांगा. आधी रात से कुछ पहले उन्होंने रामनाथ को अपने कमरे में जाकर सोने के लिए कहा, क्योंकि सुबह जल्दी उठकर काबुल के लिए विमान पकड़ना था. जब रामनाथ ने उन्हीं के कमरे में फर्श पर सोने की इच्छा जताई तो शास्त्री ने ऊपर उन्हें अपने कमरे में जाने को कहा.
रात 01.20 बजे डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा
रात 01.20 मिनट पर जब भारतीय प्रधानमंत्री का दल सुबह जाने के लिए अपना सामान बांध रहा थो तो सचिव जगन्नाथ के दरवाजे पर शास्त्री जी दिखाई दिए. उन्होंने बहुत मुश्किल से कहा, डॉक्टर साहब कहां हैं. फिर बैठक में लौटते ही वो बुरी तरह खांसने लगे. उन्होंने सहयोगियों ने बिस्तर तक पहुंचाया. जगन्नाथ ने पानी पिलाया. शास्त्री ने अपनी छाती को छुआ और बेहोश हो गए.
तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था
डॉक्टर चुग तब तक पहुंच चुके थे. उन्होंने जब शास्त्री की कलाई देखी तो उनकी रूलाई छूट गई, उन्होंने फटाफट इंजेक्शन लगाया. कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर मुंह से मुंह की श्वांस प्रक्रिया की. फिर एक लेडी रूसी डॉक्टर भी आ पहुंची. फिर कुछ और डॉक्टर. लेकिन शास्त्री दम तोड़ चुके थे.
New Delhi: The reason for the sudden death of India’s second Prime Minister Lal Bahadur Shastri in Tashkent was said to be heart attack, but it is still shrouded in mystery. Many people believe that there was a conspiracy behind this, it was not a natural death.Lal Bahadur Shastri’s sudden death in Tashkent on the night of 11 January 1966 is still shrouded in mystery. Many questions are asked about it even today. Even today, most people are not ready to believe that his death was a natural death due to a heart attack. What happened to him that night in the last 03-04 hours? What do the people with him tell about the events that happened during that time?In fact, the then Prime Minister Lal Bahadur Shastri had gone to the Soviet Union city Tashkent for the Tashkent Agreement. There he signed a historic agreement with Pakistan President Ayub Khan on 10 January 1966. There was a lot of pressure on him regarding this agreement.After the agreement, he died of a heart attack at 1.32 in the night. Many newspapers of the country could not print this incident but The Times of India took this news prominently in its night city edition.The news was bannered in eight columns with the heading, “Shastri dies after a heart attack”.However, this news came in a long single column amidst the big news of the historic agreement. The report published by Times of India on this is presented as it is with the Hindu translation. 11 January. Prime Minister Lal Bahadur Shastri died of heart failure at 1.32 pm in Tashkent tonight.888In this news of PTI it was said, his mortal remains are being brought from there to Delhi by plane this morning.Mr. Shastri complained of chest pain at 1.25 pm. After this he became unconscious. He died within seven minutes.Soviet Union chief Alexei Kosygin hosted a banquet the night after the signing of the Tashkent Agreement, at which Shastri looked healthy and better.Minister Sardar Swaran Singh, who accompanied him on the tour, said that when Shastri complained of a heart attack, the Indian doctor reached there within a few minutes.After this a Russian doctor also came there. After that both of them together tried to cure him for a long time. But the heart had stopped responding.At present, Kosygin, the head of the Soviet Union, is at the same place where Shastri died, with tears in his eyes.The news of the demise of the then Prime Minister Lal Bahadur Shastri was published in the issue of 11 January 1966. The newspaper stopped the machine and published this news in its city edition.In this news, quoting AFP below, it was said that the official confirmation of the death was made at 03.00 am as per the local time, while as per IST it was at 02.00 am.Shastri’s mortal remains will reach Delhi by plane at 09.00 am. This was the last time he publicly reacted to the agreement after the dinner. He reached a good agreement with Pakistani President Ayub Khan.Pakistan President Ayub said in response, Allah will make everything right.In this news, a news was added quoting PTI from New Delhi, the President has administered the oath of office to Union Home Minister Gulzari Lal Nanda as the acting Prime Minister.After Shastri’s death, a statue of him was installed in Tashkent.What Kuldeep Nayyar who accompanied me wrote about that nightWell-known journalist Kuldeep Nayyar also accompanied Shastri on that trip. He wrote in his autobiography “Beyond the Lines – An Autobiography”, that night for some reason I had a premonition of Shastri’s death. When someone knocked at my door, I was dreaming of Shastri’s death. I got up in a panic and ran towards the door. A woman standing outside in the corridor told me, your Prime Minister is dying. I quickly dressed and set out in the car with the Indian officer to where Shastri was staying, which was a short distance away.Shastri was lying lifeless in the huge bedIt was further written in the book, “I saw Kosygin standing in the verandah. He raised his hands indicating Shastri’s absence. Shastri was lifeless on the huge bed. His slippers were lying neatly on the carpet nearby. A thermos was lying overturned on the dressing table in a corner of the room. It seemed that Shastri had tried to open it. There was no bell in the room. When the government was attacked in Parliament regarding this mistake If it was done then the government had clearly lied.”The then Prime Minister of India Lal Bahadur Shastri with Pakistan President Ayub Khan and Soviet Union Premier Alexei Kosygin during the Tashkent Agreement in 1966.what call came from his house at night“At night I got a call from his other private secretary Venkatraman from Delhi. In which he was told that the people of Shastri’s house were not happy. He also told that Surendra Nath Dwivedi of Praja Socialist Party and Atal Bihari Vajpayee of Jan Sangh had criticized the retreat of Indian forces from Haji Pir and Tithwal. When Shastri was told this after returning from the dinner at night, he said that the opposition will definitely criticize the agreement. “Yet Shastri was genuinely concerned about these reactions.”What did your daughter talk about on the phone?According to Nayyar’s book, “At around 11 pm, his secretary Jagannath Sahay asked Shastri if he would like to talk to him at his home, because he had not been able to talk to his family for the last two days. Shastri first said no, then changed his mind and asked to match the numbers. This was also a hotline, so the number was immediately available. ,“First of all I talked to Shastri’s son-in-law VN Singh. He didn’t say anything special. After this, Shastri’s eldest and favorite daughter Kusum came on the phone. Shastri asked her, how did you like it? Kusum replied, Babu ji we did not like it. Shastri asked about Amma. That is, about Shastri ji’s wife Lalita ji. Then Kusum said, she also did not like it. On this, Shastri ji became sad and said to his colleagues, if the family members did not like it, then what would outsiders say?At 0120 hours, Shastri told his assistants to call the doctor. By the time the Indian doctor Chugh reached there, Shastri ji had passed away. After that Russian doctors also came there. According to doctors, he had a heart attack.Why was Shastri ji distracted?When Shastri asked Kusum to give the phone to Amma, she said that Amma did not want to talk. Despite repeated requests from Shastri ji, Lalita ji did not come on the phone. After this Shastri ji became very disturbed. it was Shastri jiWhen Shastri asked Kusum to give the phone to Amma, she said that Amma did not want to talk. Despite repeated requests from Shastri ji, Lalita ji did not come on the phone. After this Shastri ji became very disturbed. NF.Who gave you milk before sleeping?After this, before sleeping at night, his assistant Ramnath gave him milk, which he always took before sleeping. After this Shastri ji started walking. After this he asked for water. A little before midnight, he asked Ramnath to go to his room and sleep, because he had to get up early in the morning to catch the plane to Kabul. When Ramnath expressed his desire to sleep on the floor in his room, Shastri asked him to go to his room upstairs.Told to call doctor at 1.20 pmAt 01.20 in the night, when the Indian Prime Minister’s team was packing its luggage to leave in the morning, Shastri ji appeared at the door of Secretary Jagannath. He said with great difficulty, “Where is Doctor Saheb?” Then as soon as he returned to the living room, he started coughing badly. He was taken to bed by his colleagues. Jagannath gave water to drink. Shastri touched his chest and became unconscious.by then everything was overDoctor Chugh had reached by then. When he saw Shastri’s wrist, he started crying and immediately gave the injection. If there is no response, try mouth-to-mouth resuscitation. Then a lady Russian doctor also arrived. Then some more doctors. But Shastri had died.
