Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरायकेला प्रखंड के गांव बाटीडीह शत्रुसाल के संजीव कुमार महतो को मिला गोल्ड मेडल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में उत्तर प्रदेश के अयोध्या डाभासेमर स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल स्पोर्टस स्टेडियम में 5 से 7 जून को आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय भारत मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन प्रतियोगिता 2024 में सरायकेला प्रखंड के गांव बाटीडीह शत्रुसाल के निवासी श्री संजीव कुमार महतो ने 5000 मीटर रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गोल्ड मेडल जीतकर सरायकेला खरसावां जिला का नाम रोशन किया। जिसमें झारखंड से 13 एथलेटिक्स में भाग लिया था जिसमें तीन गोल्ड , पांच सिल्वर और एक ब्राॅन्ज मेडल हासिल किया हैं। इस प्रतियोगिता में बांग्लादेश , श्रीलंका ,नेपाल एवं भारत मिलाकर कुल 1500 एथलीट्स ने भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *