Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन

11 जून 2024, चाईबासा: स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी सी ए ई सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ओ पी मिश्रा, व क्लस्टर हेड रेखा कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित शिक्षकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन हुआ। इस कार्यशाला में शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे परिवर्तनों से अवगत कराया गया तथा शिक्षकों को तकनीकी शिक्षा भी दी गई।

प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी व यह आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला का लाभ शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों तक पहुंचाएंगे। इस कार्यशाला के दौरान झारखंड जोन’ ए’ के अंतर्गत आने वाले सातों विद्यालयों के प्राचार्य विषय संयोजक के रूप में उपस्थित थे इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के तौर पर लाइब्रेरी साइंस से राजलक्ष्मी भट्ट व आठ प्रतिभागी उपस्थित थे। हिंदी विषय से विषय विशेषज्ञ के तौर पर एस बी सिंह, करण सिंह, राजवीर सिंह व 19 प्रतिभागी उपस्थित थे।

अंग्रेजी विभाग से सुमोना ब्रह्मा, जया रस्तोगी, राजकुमार आचार्य, आर के बेहरा, मुनमुन दास, पीके दास व 28 प्रतिभागी उपस्थित थे। संस्कृत विभाग से विषय विशेषज्ञ के तौर पर सुरेश कुमार पांडा, विश्वनाथ तिवारी ,धर्म प्रकाश और 11 प्रतिभागी उपस्थित थे। शारीरिक शिक्षा से 10 प्रतिभागी उपस्थित थे। गणित में विजयलक्ष्मी स्वाइन, शीतल हिरवाल, सीमा चौधरी ,ललित कुमार महतो और इंद्रजीत दास उपस्थित थे। इसके अलावे संगीत व कला शिक्षकों के लिए भी कार्यशाला आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *