सरायकेला : पति के साथ कहा सुनी के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सरायकेला : पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद डेढ़ साल के बेटे को रोता , बिलखता छोड़ विवाहिता पिंकी प्रमाणिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कृष्णा प्रमाणिक का विवाह लगभग 2 वर्ष पूर्व खरसावां की रहने वाली पिंकी प्रमाणिक के साथ हुआ था। इस दौरान उन दोनों को एक बेटा भी हुआ , गैरेज चौक सिंह मेंशन में किराए पर रह रहे थे और सामने ही मोबाइल का दुकान चला रहा था।

कृष्णा प्रमाणिक गुरुवार की रात शराब का सेवन घर पहुंचा, जिसे लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ, शुक्रवार को सुबह रात की घटना पर पत्नी पिंकी प्रमाणिक से माफी मांगते हुए और टाटा घूमने ले जाने की बात कहते हुए , तकरीबन 9:45 बजे कृष्णा प्रमाणिक सामान्य दिनों की भांति अपने मोबाइल दुकान आ गया। कुछ देर बाद नाश्ते के लिए घर जाने पर उसने घर का दरवाजा बंद पाया। दरवाजा काफी खटखटाने के बाद कृष्णा प्रमाणिक ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसकी पत्नी पिंकी प्रमाणिक फंदे से झूलते हुए नजर आई और सामने ही डेढ़ साल का उनका बच्चा रो रहा था।

जिसके बाद कृष्णा प्रमाणिक ने इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेते हुए फंदे से उतर कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हीरालाल कुमार ने बताया कि लड़की के परिजन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
