Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता के चलते राज्यवासियों के बीच हताशा और निराशा है – सहिस

आजसू पार्टी द्वारा जमशेदपुर प्रखंड कार्यलय पर एकदिवसीय हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव सह राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा की भ्रस्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता के चलते राज्य वाशियो के बिच हताशा और निराशा है क्योंकि व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जुगसलाइ विधानसभा के जमशेदपुर प्रखंड में संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस ज्ञापन के माध्यम से जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील सरकार की संवेदना को जगाने का काम किया गया, सरकार यदि न जागी तो भ्रष्टाचार से परेशान जनता इसका जवाब देगाकार्यक्रम मे बतौर अतिथि आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिँह ने बताया की पुरे जिले मे विधायक जमीन की दलाली करते दिखाई पड़ रहे है और उनके द्वारा की जा रही दलाली मे प्रखंड कार्यलय और अंचल कार्यालय बिचौलिए का कार्य कर रहा है लोग हर दिन जिला मुख्यालय मे शिकायत कर रहे है लेकिन सुनवाई के नाम पर शून्य है राज्य की अबुआ सरकार बबुआ सरकार हो गई है, झारखण्ड सरकार मे पहले प्रशाशनिक अधिकारियो की ट्रांसफर पोस्टिंग हो रही थी लेकिन हाल के दिनों मे मुख्यमंत्री का ट्रांसफर और पोस्टिंग होने लगा है और राज्य की जनता इसपर नजर बनाये हुई है जल्द ही इसका मकुल जबाब देगीजमीन संबंधी दाखिल खारीज हेतु अंचल कार्यालय में जमा आवेदनों का अविलंब निष्पादन किया जाए तथा पंजी-2 में दर्ज जीरो प्लॉट की समस्या का जल्द से जल्द उचित एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए।

वर्तमान में अबुआ आवास ग्रामसभा द्वारा दिए गए लिस्ट के आधार पर किया जाए तथा जरूरतमंद एवं निर्धन परिवार को इसका समुचित लाभ मिले। छात्र-छात्राओं का छात्रवृति हेतु जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में शीघ्रता लाया जायें। जमशेदपुर प्रखंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है, भीषण गर्मी को देखते हुए जमशेदपुर प्रखंड में 24 घंटा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।प्रखंड अंचल कार्यालय में पदस्थापित समस्त कर्मी को उपस्थिति सरकारी नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए ताकि सूदूरबर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामवासियों का कार्य सरलता पूर्वक हो सके।आजसू पार्टी उपरोक्त बिन्दुओं पर अविलंब क्रियांवयन एवं कार्रवाई हेतु मांग करती है। सभी समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा आजसू पार्टी जोरदार आन्दोलन करने को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *