सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने अपने कुशल प्रबंधन और उत्कृष्ट कार्यों के बलबूते जिले का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित तथा सफलता पूर्वक छऊ महोत्सव संपन्न कराने के लिए सरायकेला – खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को प्रधानमंत्री के कर कमलों से प्राप्त पुरस्कार की रंगीन चित्र फ़्रेम और छऊ मुखौटा भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि छऊ कला और कलाकारों के प्रति प्रशासन गंभीर है। इसके विकास हेतु सम्बन्धित विभाग को पत्राचार किया जाएगा। उपायुक्त ने आगे कहा कि आगामी 30 अप्रैल को जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर छऊ महोत्सव के दौरान मौसम अनुकूल न रहने के कारण सम्मान से छुटे छऊ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी, अध्यक्ष भोला महांती, सचिव सुदीप कबी, एस एन ए एवाडी, गुरु बृजेंद्र पटनायक, गुरु मनोरंजन साहू, असित पटनायक, अमलेश सिन्हा, पंकज साहू, अविनाश कबी सहित कई कलाकार उपस्थित थे ।
