सरायकेला: सीनी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, विधायक दशरथ गागराई का हुआ भव्य स्वागत
खरसावां विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक दशरथ गागराई की जीत व हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का जश्न जारी है। रविवार को सरायकेला प्रखंड में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला।

प्रखंड के सीनी मोड़ में स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर एवं उकरी मोड़ में स्थित शहीद गंगा नारायण सिंह व शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर नवनिर्वाचित विधायक दशरथ गागराई ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया, साथ ही विजय जुलूस सीनी बाजार, साप्ताहिक हाट होते हुए झामुमो कार्यालय तक पहुंचा, इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने सभी का आभार व्यक्त किया, विजय जुलूस में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

विजय जुलूस में सभी स्थानों पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विधायक दशरथ गागराई का स्वागत किया. मौके पर समाजसेवी बासंती गागराई,जिला अध्यक्ष रानी हेंब्रम,सबिता महतो,केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो,कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू,उप प्रमुख बासुदेव महतो, प्रखंड अध्यक्ष भगत महतो, शैलेंद्र महतो,जगदीश महतो, प्रकाश महतो, सुभाष महतो,लक्ष्मण महतो,भवानी शंकर सतपति,आदि उपस्थित थे।
