Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने खरसावां थाने का किया औचक निरीक्षण

खरसावां, सोमवार को एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने खरसावां थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना के अभिलेखों को गहनता से जांच करते हुए लंबित कांडी, वारंट , इस्तेहार, कुर्की, आदि की समीक्षा करते हुए निष्पादन का निर्देश दिया।

एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि वारंटियों एवं फरारियों की सूची तैयार कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाएं, साथ ही बैंक एटीएम पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश उन्होंने दिया। इसके अलावे एसपी ने क्षेत्र में अड्डा बाजी एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु संघन गस्ती करने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि यह एक रुटीन जांच थी इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *