खरसावां में सिंचाई कूप योजना का एसडीओ ने किया समीक्षा व निरीक्षण, बरसात से पहले कुआं निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश, कहा धरातल पर दिखना चाहिए योजना का काम -एसडीओ

खरसावां : सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने बुधवार को खरसावां के बडाआमदा, चिलकू, बिटापुर, हरिभंजा पंचायत के विभिन्न गांवो में संचालित बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत निर्मित कुआ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद खरसावा प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में बैठक कर बडाआमदा, विटापुर, बुरूडीह, चिलकू, दलायकेला, हरिभंजा, जोजोडीह, जोरडीहा, खरसावां, कृष्णापुर, रिडिंग, सिमला, तेलायडीह पंचायतों के विभिन्न गांवो में संचालित बिरसा सिंचाई कूप योजना की पंचायतवार समीक्षा किया।

समीक्षा में पाया कि खरसावां प्रखंड में बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत 312 कुआ निर्माण कार्य का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें से 245 कुआ का निर्माण कार्य संचालित है। इस दौरान कुआ निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही कुआं निर्माण कार्य को बरसात को देखते हुए शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर श्री प्रजापति ने कहा कि बिरसा सिंचाई कूप योजना काम धरातल पर दिखना चाहिए। इस योजना के तहत धरातल पर कुआं दिखना चाहिए न कि कागजों में।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मनरेगा के सहयोग से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत कुआ का निर्माण किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य जल संरक्षण की भावना विकसित करने के साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस बैठक में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी शीला उरावं, सहायक अभिंयता आशुतोष कुमार, बीपीओ रानो बास्के, बबलु महतो, कनिया अभियता निरज सिन्हा सहित पंचायत सचिव, रोजगार आदि उपस्थित थे।
