Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मॉडल महिला महाविद्यालय में हुआ जलवायु परिवर्तन पर सेमिनार का आयोजन

सरायकेला: मॉडल महिला महाविद्यालय सरायकेला में मंगलवार को भूगोल विभाग की ओर से जलवायु परिवर्तन पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभाग की छात्राओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कॉलेज की प्राचार्या डॉ स्पार्कलीन देई ने जलवायु परिवर्तन पर अपने विचारों द्वारा हो रहे परिवर्तन को विस्तार से बताई। उन्होंने छात्राओं में जगरुकता को बढ़ाने के लिए पेड़-पौधौ को लगाने की बात कही।

ओजन किरणो से होने वाले दुषप्रभाव, गैसो से होने वाली हानियों की जानकारी देते हुए जीव जन्तुओ व पेड़-पौधौ को बचाने का उपाय करने के लिए छात्राओ के प्रयास को बढ़ावा दिया। भूगोल विभागाध्यक्ष प्रेमा नूतन ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के लिए अपने विचार व्यक्त किए जो कृषि, तापमान,पेड़-पौधौ सभ्यता, कार्यक्षमता प्रवास पर हो रहे है। हिन्दी विभाग की शिक्षिका श्वेतलता ने जलवायु परिवर्तन पर कविता पाठ किया। सेमिनार में सभी विभाग के छात्राओं ने अपना योगदान दिया जो सराहनीय था।

छात्रा प्रतीक्षा,किरण, लक्ष्मी,पानो,पालो,आरती,कविता, रिया,लक्ष्मी,पूजा,अंजली,प्रियांशी व खुशी समेत अन्य छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से जलवायु परिवर्तन को दर्शाया। सेमिनार में धन्यवाद ज्ञापन भूगोल विभाग की शिक्षिका द्वारा दिया गया। मौके पर कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *