Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में व्यक्ति का शव मिलने पर इलाके मे सनसनी, पत्नी पर आरोप

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर मे एक व्यक्ति छबि लाल का शव उसके घर मे ही मिलने पर पुरे इलाके मे सनसनी फैल गईं, वंही छबि लाला का परिवार उसके पत्नी पर ही आरोप लगा रहें है, परिवार के लोग बता रहें है कि उसके भाई का उसकी पत्नी से पटता नहीं था, जिसके कारण पत्नी ने ही प्लान कर उसकी हत्या कर दी है।

परिवार के लोगों का कहना है कि उसका भाई छबि लाल शराब का सेवन किया करता था, जिससे उसकी पत्नी और उसके बिच काफी झगड़ा हुआ करता था, परिवार के लोगों ने आशंका जताया कि पत्नी ने ही उसकी हत्या करी है। क्योंकि दोनों ही घर मे रहते थे। उनका यह भी कहना है कि उनके सिर के पीछे काफी चोट का निशान है, वंही चोट लगने से उसकी मौत हुई है।

फिलहाल सीतारामडेरा पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुरे मामले की छानबीन मे जुट गईं है, थाना प्रभारी ने बताया कि एक शव बरामद किया गया है, उसकी छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *