सरायकेला: भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उदय सिंह देव ने पदभार ग्रहण किया
सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नए जिला अध्यक्ष श्री उदय सिंह देव ने पदभार ग्रहण किया, साथ ही आज निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री विजय महतो को भावपूर्ण विदाई दी गई, जिलाध्यक्ष के दायित्व से पदमुक्त होने के बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा श्री विजय महतो को प्रदेश कार्य समिति का नया दायित्व सौंपा गया। आज के संपन्न हुए कार्यक्रम में जिला के नए प्रभारी श्री सुबोध कुमार गुड्डू की भी उपस्थित रहे।

अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए श्री विजय महतो ने कहा पूरे कार्यकाल में मुझे सभी कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार से सहयोग मिला आशा करता हूं कि नए जिला अध्यक्ष को भी आप उसी तरह का सहयोग करते रहेंगे, हमारा लक्ष्य हर हाल में आने वाले चुनाव में सभी सीटों को जितना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नए जिला अध्यक्ष श्री उदय सिंहदेव ने कहा परिवर्तन संसार का नियम है, एक वक्त विजय महतो जी मंडल के अध्यक्ष थे और मैं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता था। श्री विजय महतो के सहयोग से मुझे पूरा विश्वास है की हम सभी सीटों को जीतने में सफल होंगे।

आज के संपन्न हुए कार्यक्रम में आदित्यपुर में निवर्तमान महापौर श्री विनोद श्रीवास्तव, पद्मश्री श्रीमती चामी मुर्मू,श्री गणेश माहली,श्रीमती शकुंतला माहली, श्री रमेश हांसदा,श्री ठाकुर दास महतो, श्री राजा सिंह,देव श्रीमती मंजू बोदरा, श्रीमती खूंटी सिंह सरदार भी मंचाशीन रहे, रहे इसके अलावा बैठक में कुबेर सारंगी,राकेश मिश्रा,मनोज तिवारी,पंकज कुमार,सोहन सिंह,अभिषेक आचार्या,राजकुमार सिंह,श्रीमती सूर्या देवी,संजय सरदार,निरंजन मिश्रा,कृष्ण प्रधान,ललन शुक्ला,रश्मि साहू,अमित सिंहदेव,बिरेंदर सिंह,अमितेश अमर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।मंच का संचालन मधु गोराई ने किया।
