Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राज्य के मुख्यमंत्री च॓पाई सोरेन सरायकेला पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत

सरायकेला: राज्य के मुख्यमंत्री च॓पाई सोरेन शाम को सरायकेला जिला पहुंचे जहां बिरसा चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का काफिला सरायकेला मुख्यालय पहुंचा यहां स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद दोनों हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने गुलदस्ता बुके व फूल माला से भर दिया। श्री सीरेन ने कहा कि पूरे राज्य के साथ सरायकेला का सर्वगुण विकास होगा यहां विकास की बयार बहेगा लोगों को सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूरा किया जाएगा ।

पूरा क्षेत्र मुख्यमंत्री च॑पाई सोरेन जिंदाबाद व जय झारखंड के नारी से गुज उठा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, बडबावु सिंह देव, लीपु जो, दिनेश साथुआ, वासुदेव महती, दशरथ परीछा, व सुधीर महती समेत अन्य उपस्थित थे।

State Chief Minister Chappai Soren reached Seraikela, warmly welcomed by party workers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *