महावीर झंडे से पटा सरायकेला खरसावां बाजार, खूब हो रही है बिक्री

सरायकेला खरसावां सहित आसपास के क्षेत्र में रामनवमी के तैयारी पूरी कर ली गयी है। 17 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार मनाया जायेगा। इसको लेकर सरायकेला खरसावां बाजार की दुकानें महावीरी झंडी से सज गयी है। दुकानों में छोटे झंडे से लेकर 12 मीटर तक के झंडे उपलब्ध है छोटे झंडे की कीमत ₹20 है वही 12 मीटर लंबे झंडा ₹2500 में बिक रही है।
