सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में सत्र 2022-2023 पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सरायकेला:शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में सत्र 2022-2023 माध्यमिक परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस भैया- बहनों एवं पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र सिन्हा जिला शिक्षा अधीक्षक सरायकेला खरसावां ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और उपस्थित पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र देकर विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य जी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यालय को इस समय बहुत ही बेसब्री के साथ इंतजार रहता है कि हमारे बच्चे उत्कृष्ट से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यालय के लिए गौरव की बात है कि विद्यालय का कोई भैया-बहन जिले और राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सफलता में माता- पिता और गुरु जी का विशेष योगदान रहता है। माता पिता और गुरु बच्चों को सबसे ऊंचा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य जी ने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास में माता पिता के अमूल्य योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। शिक्षा हमें सामर्थवान बनाने के साथ-साथ कर्तव्य का बोध प्रदान करती है जिससे हम समाज में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में अपना कर्तव्य करते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे विद्यालय में माध्यमिक परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा है और इसके लिए सभी बच्चों के साथ आचार्य-दीदी जी और उनके अभिभावक धन्यवाद के पात्र हैं। तत्पश्चात माध्यमिक परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस भैया बहनों को मुख्य अतिथि जितेंद्र सिन्हा जिला शिक्षा अधीक्षक सरायकेला खरसावां के हाथों स्मृति चिन्ह तथा अभिभावकों और पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रश्मिता पति, वर्षा सिंह, राज प्रधान, ममता कुमारी मुंडा, देवाशीष मिश्र, मुकुंद बिहारी महतो, सक्षम पडिहारी, सुप्रिया सिंह मोदक, शुभम कुमार पति और कुंदन कुमार महतो शामिल हैं। रश्मिता पति ने जिले में प्रथम और राज्य में दसवां स्थान हासिल किया है जबकि वर्षा सिंह ने जिले में तृतीय स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र सिन्हा जी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा की विद्यालय से जो संस्कार आप सभी बच्चों को दिया जाता है उसे बनाए रखना आप लोगों की अपनी जिम्मेदारी है। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपने हौसले को बुलंद रखते हुए परिस्थितियों से लड़कर और मुकाबला करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए । माता-पिता का भी कर्तव्य होगा कि बच्चों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाएं और उनके लक्ष्य को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रश्मिता पति ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आगे चलकर एक चिकित्सक बनना चाहती हूं ताकि दीन- दुखी लोगों की सेवा कर सकूं। विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। मंच संचालन उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति जी ने किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Seraikela: On Saturday, a felicitation ceremony was organized for the best performing ten brothers and sisters and journalist brothers in the Session 2022-2023 Secondary Examination at Shantikunj of Saraswati Shishu Mandir High School, Seraikela. Chief Guest Jitendra Sinha, District Education Superintendent Seraikela Kharsawan inaugurated the program by lighting the lamp. On this occasion, all the guests and the present journalist brothers were honored by the school by giving them organ clothes. Principal of the school, Parthasarathi Acharya, while giving blessings to the children, said that the school is eagerly waiting for our children to bring laurels to the school by performing excellently. It is a matter of pride for the school that some of the brothers and sisters of the school are performing excellently in the district and the state. There is a special contribution of parents and Guru ji in this success. Parents and teachers make important contribution in getting the children to the highest position. Chairman of the School Management Committee, Ramanath Acharya said that the invaluable contribution of parents in the educational development of children cannot be forgotten. Along with making us empowered, education gives us a sense of duty by which we do our duty as a respected person in the society. Like every year, this year too our school has got 100% result in secondary examination and for this all the children along with Acharya-Didi ji and their parents deserve thanks. After that, ten brothers and sisters who performed best in the secondary examination were honored by Chief Guest Jitendra Sinha, District Superintendent of Education Seraikela Kharsawan, by giving mementos and organ clothes to parents and journalist brothers. Those honored include Rashmita Pati, Varsha Singh, Raj Pradhan, Mamta Kumari Munda, Devashish Mishra, Mukund Bihari Mahato, Saksham Padihari, Supriya Singh Modak, Shubham Kumar Pati and Kundan Kumar Mahato. Rashmita Pati has secured first position in the district and tenth position in the state while Varsha Singh has secured third position in the district. Jitendra Sinha, the chief guest of the program while blessing the children said It is your own responsibility to maintain the culture that is given to all of you children from the school. Our aim should be to achieve our goal by fighting and competing against the circumstances, keeping our spirits high even in the most difficult situations. It will also be the duty of the parents to encourage the children and boost their morale and make an important contribution in fulfilling their goals. Expressing her views, Rashmita Pati, who got the first position in the district, said that she wants to become a doctor in future so that she can serve the poor people. Prasad Mahato, treasurer of the School Management Committee thanked everyone. The stage was operated by Deputy Principal Tushar Kant Pati. The program ended with Shanti Mantra.
