आर्दश किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
चांडिल : नीमडीह प्रखंड का अन्तर्गत लाकड़ी पंचायत के बुरूडीह मध्य विद्यालय में रीयार परियोजना के सौजन्य से लीड्स संस्था रांची द्वारा आदर्श पुरुष किसान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 27 मई को समाप्त हुआ। कृषि विशेषङ्ग गैपाल कुईला प्रशिक्षण शिविर में आदर्श पुरुष किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में पुरे विश्व में जैविक कृषि का दौर चल रहा है। जैविक खेती में रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किया जाता है। जिसके कारण जैविक कृषि से उपज सब्जी व फसलों का वैश्विक बाजार में तेजी से मांग बढ़ रही है। इस दौरान कृषि विशेषज्ञ ने गर्मी एवं बरसात में सब्जी खेती जैसे लौकी, भिंडी, बेगन खीरा, तरबुज, करेला, परबल आदि का लगाने के तरीका बीज शोधन नर्सरी सम्बन्धी जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में सब्जी व अन्य फसलों के उत्पादन में सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है इसलिए जहां पानी उपलब्ध रहे वहीं खेती करें। इस अवसर पर पर रीयर परियोजना समन्वयक सजंय कुमार माहतो ने श्री बिधि तकनीक मे धान खेती के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी दिया साथ साथ बकरी पालन, बतख पालन, मुरगी पालन, शूयर पालन, मछली पालन के विषय में भी जानकारी दिया। इस अवसर मे फील्ड काय॔कता शकंर सिहं, सोहन सिहं आदि उपस्थित थे।

Chandil: Courtesy of Reyar Project in Burudih Middle School of Lakdi Panchayat under Neemdih block, the three-day training of ideal male farmer by Leeds organization Ranchi ended on May 27. While giving detailed information about organic farming to the ideal male farmers in Agriculture Specialist Gaipal Kuila training camp, he said that at present, the era of organic agriculture is going on all over the world. Chemical fertilizers are not used in organic farming. Due to which the demand for vegetables and crops produced from organic agriculture is increasing rapidly in the global market. During this, the agricultural expert gave information about seed treatment nursery, the method of planting vegetables like bottle gourd, okra, brinjal, cucumber, watermelon, bitter gourd, parbal etc. in summer and rainy season. He told that irrigation is required more in the production of vegetables and other crops in the summer season, so do farming where water is available. On this occasion, Rear Project Coordinator Sajay Kumar Mahto gave detailed information about paddy farming in Sri Bidhi technique, along with goat rearing, duck rearing, poultry rearing, pig rearing, pisciculture. Field workers Shankar Singh, Sohan Singh etc were present on this occasion.
