Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

T20 विश्व कप से पहले झटका, ICC का बड़ा फैसला

T20 विश्व कप 2024 का आगाज जून में होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे इस विश्व कप में ICC ने बड़ा फैसला लिया है। स्टॉप क्लॉक नियम को स्थायी रूप से लागू करने का फैसला लिया गया है। गेंदबाजी करने वाली टीम को एक ओवर खत्म होने के बाद दूसरा ओवर तय समय में शुरू करना होगा, ऐसा नहीं करने पर पेनाल्टी लगाई जायेगी। ICC का यह नियम अब T20 के साथ-साथ वनडे में भी लागू होगा। नियम के अनुसार, 1 मिनट के अंदर गेंद नहीं फेंकी गई तो 5 रन पेनाल्टी के रूप में लगाये जायेंगे।

इस नियम को लागू करने का फैसला अंपायर्स का होगा जिसमें वह इस पर भी नजर रखेंगे कि कहीं बल्लेबाजों की वजह से तो ओवर शुरू करने में तो देर नहीं हो रही। एक ओवर खत्म होते ही थर्ड अंपायर स्टॉप वॉच ऑन कर देगा।स्टॉप क्लॉक नियम इन परिस्थितियों में रद्द किया जा सकता हैजब ओवरों के बीच कोई नया बल्लेबाज विकेट पर आता है।आधिकारिक ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान।अंपायरों ने बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षक की चोट के ऑनफील्ड उपचार को मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *