खरसावां में 2, 78 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन चेक डैम और एक सड़क।
खरसावां प्रखंड के बड़ा सरगीडीह, बनाइकेला, तुडियाग, नाला में एक एक चेकडैम और बालियाटाड में पीसीसी पथ का निर्माण 2,78 करोड़ की लागत से होगा जिसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई आदि द्वारा किया गया विधायक ने खरसावां के बड़ा सरगीडीह के स्थानीय नाला में 77 लाख की लागत से बनने वाले चेक डैम, खरसावां के जीरडीहा में जिला अनाबाद निधि से 69, लाख की लागत से बनने वाले जीरडीहा सी एम एम पब्लिक स्कूल से जीरडीहा मुख्य सड़क निर्माण कार्य बनाइकेला के सतीकुदर गांव में 60 लाख और तुडियाग में 72 लाख की लागत से एक एक चेक डैम निर्माण का शिलान्यास किया ।

मौके पर गागराई ने कहा कि बहुत दिनों से यहां के किसानों की मांग थी कि एक चेक डैम का निर्माण कराया जाए ग्रामीणों की इसी मांग पर यहां चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है लाखों की लागत से बनने वाले चेक डैम निर्माण से लोगों को काफी सुविधा होगी किसान साल भर खेती कर सकेंगे स्थानीय ग्रामीणों की इस चेक डैम का लाभ मिलेगा क्षेत्र के जीव जंतु पशु पक्षियों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगा उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से चेक डैम निर्माण कार्य की निगरानी करने और गुणवत्ता पर ध्यान देने की अपील की उन्होंने कहा कि इस नल से साल भर पानी का बहाव होता रहता है।

चेक डैम का निर्माण हो जाने पर किसानों को लाभ होगा सैकड़ो एकड़ जमीन पर खेती भी की जा सकेगी इसके साथ ही गर्मी के दिनों में जहां ग्रामीण नहाने का उपयोग करेंगे वही गर्मी के दिनों में पशु पक्षियों की पानी मिल सकेगा यह कार्य लघु सिंचाई योजना के तहत किया जा रहा है इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गीप, अरुण जामुदा, मुजाहिद खान, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विवेक प्रधान, प्रशांत महतो, कुवर सिंह बानरा, अजय सामड, बासती गागराई, संजू हाईबुरु, मुखिया सिनी गागराई, सानगी हेंब्रम, समेत काफी संख्या में भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
