Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर में यूपीआई से पेमेंट लेने वाले दुकानदार हो जाए सतर्क, इस तरीके से की जा रही है ठगी

कैशलेस खरीदारी ,लेनदेन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा यूपीआई पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है. आज औसतन व्यक्ति यूपीआई का इस्तेमाल कर खरीदारी पेमेंट कर रहे हैं। लेकिन इस बढ़ते प्रचलन के साथ फ्रॉड करने वाले लोगों ने नए तरीके भी ईजाद किए हैं।दरअसल आदित्यपुर आशियाना स्थित एक मेडिकल शॉप में सोमवार रात यूपीआई पेमेंट से संबंधित एक ऐसा ही ठगी का मामला सामने आया। जहां ग्राहक बनकर आए युवक ने दवाई लेने के बाद बिना ऑनलाइन पेमेंट किया ही दुकानदार तक खाते में पैसे जमा होने का मैसेज पहुंचा दिया।लेकिन असल में खाते में कोई ट्रांजैक्शन हुआ ही नहीं था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशियाना स्थित मेडिकल शॉप में सोमवार रात एक युवक पहुंचा जहां उसने कई महंगी दवाइयां दुकानदार से मांगी, अधिक मात्रा में दवाइयो की डिमांड युवक द्वारा की गई। उस वक्त दवा दुकानदार के पास कम मात्रा में दवाइयां थी। लिहाजा उसने केवल ₹1050 की दवाइयां खरीदी। जब पेमेंट की बारी आए तो उसने कहा कि अपना यूपीआई नंबर दें ताकि वह घर जाकर अपनी मां से पेमेंट कर सके। इस पर दुकानदार ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मोबाइल से स्कैन करके बारकोड पर पैसे ट्रांसफर कर दे। लेकिन युवक ने इस पर पूरी तरह से असमर्थता जताई मां की तबीयत खराब होने का हवाला देने पर दुकानदार मान गया।

युवक ने बताया कि वह आदित्यपुर एस टाइप निवासी है। कुछ ही क्षण में दुकानदार के मोबाइल पर 1050 रुपए पेमेंट आने का मैसेज प्राप्त हुआ। लेकिन जब बैलेंस चेक किया गया तो कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ था। लिहाजा दुकानदार को आभास हो गया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। दुकानदार ने नाम न छापने का आग्रह किया है। लेकिन उन्होंने इस ठगी से सभी लोगों को सतर्क करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *