Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

श्रावणी मेला 2026: बाबा नगरी में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

राजकीय श्रावणी मेले के पहले सोमवार को लेकर बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखा जा रहा है। रविवार से ही कांवरियों का आवागमन तेजी से बढ़ गया। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, कांवरिया पथ पर भक्तों का तांता लगता चला गया। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन का अनुमान है कि पहली सोमवारी के पावन अवसर पर 2 लाख से अधिक शिवभक्त जलाभिषेक के लिए देवघर पहुंचेंगे।

श्रद्धालुओं की भारी आमद को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई है। आईजी पटेल मयूर कन्हैया लाल और एसपी प्रवीण पुष्कर ने सुबह से दोपहर तक बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर का मुआयना किया। दोनों अधिकारियों ने प्रवेश द्वारों, कतार मार्गों और सुरक्षा इंतज़ामों की गहन समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

रविवार को 1,51,621 कांवरियों ने किया जलार्पण

रविवार को बाबा मंदिर के कपाट तय समय सारणी के अनुसार खोले गए। कांचा जल पूजा और दैनिक सरदारी पूजा की परंपरा पूरी होने के उपरांत तड़के 4:10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक शुरू करा दिया गया। रविवार भर में कुल 1,51,621 कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पित किया।

भीड़ नियंत्रण के लिए पूर्व निर्धारित योजना के तहत रविवार और सोमवार को कूपन (शीघ्रदर्शनम) व्यवस्था को पूरी तरह से स्थगित रखा गया है। इसके स्थान पर नवनिर्मित दोनों ओवरब्रिज का उपयोग सामान्य कतारों के सुचारू संचालन के लिए किया जा रहा है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन प्राप्त हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *