Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कदमा में बीते 18 दिसंबर को हुए हत्या का SIT ने किया खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में बीते 18 दिसंबर को हुए गोलीकांड में SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है । इस मामले में मृतक आलोक भगत की हत्या के आरोप में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया हैं।

आपको बता दे कि हत्या की प्राथमिकी वादी मनोज कुमार भगत ने कदमा थाना में दर्ज कराई थी। जिसमें शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 निवासी 6 लोगों को आरोपी बनाया गया था । घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा (23), विशाल कुमार उर्फ भीक बाबा (21), पंकज साव (19), शक्ति विगर और विकास सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 3 देसी कट्टा, 1 जिंदा गोली और 3 खोखे बरामद किए गए। मुख्य आरोपी आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा का आपराधिक इतिहास पहले से भी रहा है। पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।

छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक श्री निरंजन कुमार तिवारी और श्री मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। टीम में थाना प्रभारी संजय सुमन, कुमार सरयू आनंद, तकनीकी शाखा के अधिकारी प्रेमकांत मिश्रा समेत कई पुलिसकर्मी और गृहरक्षक शामिल थे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें। यह घटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कानून व्यवस्था vकी मजबूती को दर्शाती है। आगे सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *