Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला सामुदायिक भवन में जिला परिषद की बैठक आयोजित

सरायकेला सामुदायिक भवन में शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने व आम लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभी जिला परिषद सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में जिला परिषद से होने वाले कार्य पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं, जला आपूर्ति सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, कृषि ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में यूपीआई का साहित्य प्रभात कुमार बरदियार, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधु श्री महतो, जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल, झिगी हेंब्रम, कालीचरण बानरा समेत सभी जिला परिषद सदस्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *