Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजखरसावां मिशन ऑफ एलोहीम इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

राजखरसावां मिशन ऑफ एलोहीम इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक सम्मेलन का हुआ। आयोजन कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि खरसावां अनूप सिंह देव ने दीप प्रचलित कर किया गया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नित्य के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का दिल जीता अपने विचार में मुख्य अतिथि अनूप सिंह देव ने कहा कि मिशन ऑफ एलोहीम स्कूल द्वारा अच्छा अंग्रेजी शिक्षा माध्यम से क्षेत्र में छात्र-छात्राएं शिक्षित हो रहे हैं । विधायक प्रतिनिधि ने सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कार्यक्रम के समापन पर अच्छे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित विद्यालय के डायरेक्टर बिशप फूलचंद, विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल खुशबू केसरी, विद्यालय के सभी शिक्षक गण, प्रखंड सचिव सुरेश मोहंती, विशिष्ट अतिथि नागेश्वर प्रधान एवं समिति बानरा एवं दूर-दूर से आए छात्र-छात्राओं के अभिभावक भारी मात्रा में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *