Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

समाज सेवी डॉ विजय गागराई ने की विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा

चक्रधरपुर: पीपुल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा रविवार को पोड़ाहाट स्टेडियम में विधानसभा के उत्थान, विकास और नवनिर्माण हेतु परिचर्चा सह जनसभा कार्यक्रम में पीपुल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय गागराई ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।कार्यक्रम से पूर्व डॉ विजय गागराई ने अपने समर्थकों के साथ पवन चौक से पद यात्रा निकालि।

इस दौरान शहिद पत्रकार पवन शर्मा, शहिद भगत सिंह और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।वहीं पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित जनसभा की शुरुवात भगवान बिरसा मुंडा, सिंधु कान्हु, लाको बोदरा, पोटो हो, जयपाल सिंह मुंडा, निर्मल महतो के चित्र पर मल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद गणमान्य अतिथियों को माला, बैच और पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। साथ ही मुखिया, मुंडा, मानकी और दाकुवा के साथ गांव के गणमान्यों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा स्वास्थ्य लाभ पाने वाले लाभुको ने पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा सहायता के अनुभव को साझा किया।जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने डॉ विजय गागरई और पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यों की प्रशंसा कि।

वही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पृथ्वी के निर्माण और मानव की उत्पति के बारे बताया। इसके साथ ही, उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर और भगवान बिरसा मुंडा की अंग्रजों की विरूद्ध संग्राम को किया। साथ ही उन्होंने भाजपा के द्वारा जातिवाद फैलाने का इल्जाम भी लगाया।वहीं जनसभा में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय गगराई ने नगाड़ा बजाकर विधानसभा चुनाव में कूदने का ऐलान किया। उन्होंने जनता से चुनाव में सहयोग करने का अपील भी किया। इस मौके पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर उनका समर्थन करने का भी ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *