शहीद निर्मल महतो कुर्मी भवन रखा में सार्वजनिक करम अखाड़ा करम परब आयोजन समिति की बैठक संपन्न

चक्रधरपुर। सोमवार 26 अगस्त को शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन राखा आसानतालिया में सार्वजनिक करम आखड़ा करम परब आयोजन समिति की एक विशेष बैठक श्री गणेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करम परब के दिन यानी 14 सितंबर को करम गाड़ा जाएगा और 15 सितंबर को जाउआ भासान एवं दोपहर बाद रंगारंग झूमर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त बैठक में मुख्य रूप से नीलकमल महतो ,विजय महतो, परशुराम महतो , ओमप्रकाश महतो , खेमराज महतो , कोलेश्वर महतो, नृपेन्द्र महतो, संजय महतो ,राकेश महतो श्यामलाल महतो ,इंद्रजीत महतो ,अजय महतो संजय महतो आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम वाद्य यंत्रों का निरीक्षण किया गया और निर्देश दिया गया की सभी वाद्य यंत्र 14 सितंबर से पहले मरम्मत हो जाएं और तैयारी में कोई कमी ना रहे इसके लिए कार्य वितरण किया गया।

