Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के ऊपर दुगनी एव कमलपुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विशेष शिविर का अयोजन, योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत ऊपर दुगुनी पंचायत भवन सभागार में एवं कमलपुर पंचायत भवन सभागार में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारत सरकार के ओर से जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करने संबंधी बातें बताई गई।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया श्रीमती वसुंधरा सरदार एवं मुखिया नव किशोर सरदार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महतो, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सांसद प्रतिनिधि अश्वनी सिंह देव, रेलवे एवं दूरसंचार विभाग के सांसद प्रतिनिधि जगत किशोर प्रधान, कृषि मंत्रालय के सांसद प्रतिनिधि मुरलीधर प्रधान, प्रखंड उपाध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, अशोक महतो, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।

ऊपर दुगुनी पंचायत के मुखिया श्रीमती वसुंधरा सरदार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की भारत सरकार हमारे लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है लेकिन जानकारी के अभाव में बहुत सी सुविधाओं से लोग वंचित रह जाते हैं जैसे की स्वच्छता वित्तीय सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा, पोषण स्वास्थ्य , हर घर नल योजना बहुत सारे कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा चालू किया गया है।

कमलपुर पंचायत के मुखिया सरदार ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा बहुत सारे कल्याणकारी योजना हम सभी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जैसे की खाद्य सुरक्षा जन वितरण प्रणाली के दुकान से प्रत्येक लोगों को 5 क अनाज फ्री में दिया जा रहा है। जनधन योजना , इस कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महतो काफी असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के विभाग के लापरवाही के कारण पंचायत में स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को भारत सरकार की योजनाओं के बारे में स्टॉल के द्वारा भी जानकारी दिया जाता है किंतु भारत सरकार के मंत्रालय द्वारा इसका बारे में पारित किया गया। लेकिन आज दो पंचायत में स्टॉल नहीं लगा यह दुर्भाग्य का बात है इसके बारे में केंद्र मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा जी से लिखित रूप से शिकायत करूंगा, कार्यक्रम के अंत में मुखिया के द्वारा हमारा संकल्प विकसित भारत का संदेश के साथ सभी को शपथ दिलाई गई दो पंचायत में काफी संख्या मैं पंचायत के महिला पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *