आदित्यपुर : पान दुकान चौक में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी
आदित्यपुर थाना अंतर्गत पान दुकान चौक में बाइक सवार ने एक दंपत्ति के साथ पर्श छीनताई कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार पति -पत्नी 9:30 बजे अपने ससुराल से जमशेदपुर स्थित अपने आवास बाराद्वारी घर जा रहे थे. उसी दरमियां चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
जिसका पर्ष की छिनताई हुई है उसका नाम राजेश महतो एवं उनकी पत्नी का नाम सुजाता महतो है. उनका ससुराल गम्हरिया में स्थित है. पति -पत्नी जब अपने घर की ओर जा रहे थे उसी दरमियान चोरों ने पीछे से आकर पर्ष छिनताई कर ले भागे हैं .जिस पर्स में एक मोबाइल भी था.जिसे चोरों ने पर्ष के साथ चोरी कर ली है.
जिसके बाद आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी. वहीं आदित्यपुर थाना पुलिस बिना विलंब करते हुए मौका ए वारदात पर पहुंचकर सारी घटनाओं की जानकारी ली. तत्पश्चात थाना पुलिस बिना विलंब करते हुए चोरों की खोजबीन में जुट चुके हैं बता दें कि आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा लगातार चोरों खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें थाना प्रभारी हर गली – मोहल्ले में चोरों एवं नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर अभियान चला रहे हैं. जिसमें लगातार कई व्यक्तियों को आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा सलाखों के पीछे भी भेजा गया है परंतु कुछ चोर के मंसूबे इतने तेज हो गए हैं कि अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं
वही आदित्यपुर थाना प्रभारी से इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आसपास क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा हैं. चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा एवं उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि पिछले 2 सालों से आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की कमी आई है.जिसे आदित्यपुर थाना पुलिस लगातार चोरी की घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है
