टाटा मैजिक बीच सड़क पर पलट जाने से उस पर सवार पांच मज़दूर घायल
सरायकेला :- टाटा-कांड्रा मार्ग पर रपचा मोड़ के समीप बीते रात तेज रप्तार छोटा हाथी वाहन के बीच सड़क पर पलट जाने से उस पर सवार पांच मज़दूर घायल हो गए। सभी घायल मज़दूरों को जेआरडीसीएल के एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.घायल मज़दूरों में करण सिंह मुंडा, गुरुपद मांझी, दुबराज मांझी, राजेश, तुलसी आदि शामिल हैं. बताया जाता है कि छोटा हाथी वाहन गम्हरिया के किसी कंपनी से गम्हरिया होते हुए ईचागढ़ की ओर जा रहा था. इसी क्रम में रपचा मोड़ के समीप सामने एक दोपहिया वाहन आ जाने के कारण अचानक ब्रेक लगाने से छोटा हाथी वाहन पलट गया.हालांकि छोटा हाथी के चपेट में आने से दोपहिया वाहन चालक बाल बाल बच गया.आसपास के ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद बीच सड़क से छोटा हाथी वाहन को उठाया गया और घायल मज़दूरों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया.

Seraikela :- Five laborers were injured when a high-speed small elephant vehicle overturned on the road last night near Rapcha turn on Tata-Kandra road. All the injured laborers were taken to the hospital by JRDCL ambulance for treatment. The injured laborers include Karan Singh Munda, Gurpad Manjhi, Dubraj Manjhi, Rajesh, Tulsi etc. It is told that the small elephant vehicle was going from a company of Gamharia towards Ichagarh via Gamharia. In the same sequence, due to a two-wheeler coming in front near Rapcha turn, the small elephant vehicle overturned due to sudden braking. However, the driver of the two-wheeler narrowly escaped being hit by the small elephant. The small elephant vehicle was lifted from the road and the injured laborers were sent for treatment in an ambulance.
