रंगदारी मांगने एवं जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
आदित्यपुर : आरआईटी थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि वादिनी अंजनी सिंह जो कुलुप टांगा बस्ती आदित्यपुर 2 की रहने वाली है, उनके द्वारा
एक आवेदन दिया गया था |

जिसमें कहा गया था कि इनके पुत्र युवराज सिंह को रंगदारी स्वरूप पैसा मांगने तथा नहीं दिए
जाने पर जान से मारने की नियत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था.पुलिस की गिरफ्त में आए युवको का नाम आशीष दास, समीर पिंगुआ और कल्लू उर्फ तुरी करवा बताया जा रहा है |

इस आशय में आरआईटी थाना कांड संख्या 21/23 दिनांक 6/3/23 को दर्ज किया गया था. कांड
के अनुसंधान के क्रम में तीनों अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर धारा 323/341/385 / 307/
50734 भादवी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
