Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

1.20 लाख रुपए की लागत से प्रभु जगन्नाथ के रथ मरम्मत किया जाएगा

खरसावां में प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर पूजा समिति की बैठक

खरसावां प्रखंड सभागार में पूजा समिति की एक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुईं खरसावां के राजा गोपाल नारायण सिंह देव की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में कोई निर्णय लिए गए

खरसावां में रथयात्रा के सफल बनाने के लिए रथ मरम्मत का निर्णय लिया गया लगभग 1, 20 लाख की लागत से जगन्नाथ प्रभु की रथ की मरम्मत होगी इसके लिए ओडिशा से कारीगर मगाए जाएगे खरसावां के राजा श्री सिंह देव ने रथयात्रा सहित अन्य सभी परंपराओं के पालन करने की बात कही उन्होंने कहा कि खरसावां की पूजा परंपरा पूरी राज्य में एक मिसाल है खरसावां राजघराना से बिहार सरकार से हुए समझौता के तहत काली पूजा दुर्गा पूजा चडक पुजा रथ यात्रा मोहर्रम विभिन्न पूजा का आयोजन राज सरकार करती है

इस दौरान बढ़ती महंगाई को देखते हुए विभिन्न पूजा परंपराओं के निर्वहन के लिए लगभग 12 लाख का तत्काल एक बजट तैयार कर सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया बैठक में अंचल प्रधान लिपि क कामेश्वर परिहारी मोहम्मद दिलदार पिनाकी रंजन नंदू पांडे सुशील सारंगी राकेश दास गोवर्धन राउत नरसिंह चरण पत्र कार्तिक सारंगी मानिक सिंह देव सहित कोई सदस्य शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *